Homeआरा भोजपुरअगिआंवकरंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर...

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर रोड जाम

Sunil Giri: मृतक भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी मठिया गांव निवासी गिरजा गिरी का 32 वर्षीय पुत्र सुनील गिरी है।

  • हाइलाइट:
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी मठिया गांव में रविवार की देर शाम घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी मठिया गांव में रविवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को मोपती बाजार मेला मोड़ पर रखकर रोड जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा।

सूचना पाकर सिकरहटा थानाध्यक्ष एवं तरारी विधायक विशाल प्रशांत वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। विधायक विशाल प्रशांत द्वारा अपनी तरफ से दस हजार रुपये की सहयोग राशि मृतक के आश्रित को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Sunil Giri: घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया

जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी मठिया गांव निवासी गिरजा गिरी का 32 वर्षीय पुत्र सुनील गिरी है। वह पेशे से मजदूर था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी रिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular