Homeबिहारआरालग्जरी कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

लग्जरी कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Liquor smuggling by car: बक्सर-पटना फोरलेन पर आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के समीप सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:
    • हरियाणा से कार द्वारा तस्करी कर पटना ले जाई जा रही थी शराब
    • जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 4 लाख रुपये आंका गया
    • बक्सर-पटना फोरलेन पर आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर ओवरब्रिज के पास मिली उपलब्धि

बिहार,आरा। बक्सर-पटना फोरलेन पर आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के समीप सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। टीम ने मौके से कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया। वह पटना जिले के नौबतपुर थाना अंतर्गत करंजा गांव निवासी ललन प्रसाद के पुत्र हंस राज है।

इसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश ने बताया कि डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली की हरियाणा की ओर से कार से तस्करी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर के रास्ते पटना की ओर जा रहा है।

Liquor smuggling by car: भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के पास उजले हुंडई कंपनी की क्रेटा कार को रोका गया। जांच करने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ। कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया।

टीम ने मौके से कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्लैडेट स्कॉच व्हिस्की 750 एमएल का 120 पीस, स्काॅच व्हिस्की का 12 पीस, रॉयल स्टैग बैरल सलेक्ट व्हिस्की 750 एमएल का 60 पीस, बीयर 500 एमएल का 96 पीस बरामद हुआ।

कुल शराब 288 पीस में 192 लीटर है। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 4 लाख रुपये आँका गया। शराब को हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular