Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरAra News : रस्सी से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या

Ara News : रस्सी से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या

Sarita Devi: मृतका भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी रितेश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी सरिता देवी है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Sarita Devi
    • मायके वालों ने बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

बिहार, आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में रस्सी से गला घोंटकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर बाएं गाल के नीचे एवं गर्दन में काला रंग का निशान पाया गया है। जिसको लेकर परिजन द्वारा ससुराल वालों पर रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी रितेश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी सरिता देवी है।

Sarita Devi: सरिता देवी की शादी मई 21 में रितेश कुमार से हुई थी

इधर, अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव निवासी मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने ने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी मई 21 में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी चंद्रलोक सिंह उर्फ लोका के पुत्र रितेश कुमार से की थी। शादी के एक वर्ष बीत जाने के बाद से ही उसके पति, सास, ससुर एवं ननद द्वारा बाइक व सोने की चेन की मांग की जाने लगी। जिसको लेकर उनके द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

इसे लेकर उनके द्वारा महिला थाना एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी से ससुराल वालों की शिकायत की गई थी। बावजूद इसके वे लोग अपनी आदत से बाज नही आए। इसे लेकर वह बराबर खाने-पीने व अन्य सामान लेकर उसके ससुराल उससे मिलने जाया करते थे। वह दस दिन पूर्व उससे मिलने के लिए उसके ससुराल गए थे। इसी बीच सोमवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटी की मौत हो गई।

सूचना पाकर वे लोग उसके ससुराल नीमा गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। जिसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना बनाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने उसके पति रितेश कुमार, ससुर चंद्रलोक सिंह उर्फ लोका, सास एवं ननद पर अपनी बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है की मृतका अपने एक भाई व एक बहन में छोटी थी। उसकी शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी उसे कोई संतान नहीं था। उसके परिवार में मां फुलझारो देवी एवं एक भाई वीरेंद्र कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया। घटना के बाद मृतका की मां फुलझारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular