HomeNewsबिहारसिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने की अधिकारियों के...

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने की अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग

Constable Recruitment Exam: भोजपुर जिला अंतर्गत कुल 24 परीक्षा केंद्रो पर लिखित परीक्षा दिनांक 16 जुलाई 2025 (बुधवार) एवं दिनांक 20 जुलाई 2025 (रविवार) को एकल पाली में निर्धारित है।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 9:30 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक प्रवेश की अनुमति

बिहार,आरा। सोमवार को समाहरणालय सभागार आरा में जिला दंडाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा मे प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु भोजपुर जिला अंतर्गत कुल 24 परीक्षा केंद्रो पर लिखित परीक्षा दिनांक 16 जुलाई 2025 (बुधवार) एवं दिनांक 20 जुलाई 2025 (रविवार) को एकल पाली में निर्धारित है।

स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 84 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 9:30 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक प्रवेश की अनुमति दिए जाने तथा समय अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दिए जाने कहां गया।

Constable Recruitment Exam: केन्द्रों पर लगाया जायेगा जैमर, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

सभी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस एवं अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से अभ्यर्थियों को विधि विरुद्ध मदद पहुंचा कर परीक्षा की सूचित भंग करने की संभावनाओं को रोकने के लिए जैमर तथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश द्वार एवं सभी परीक्षा कक्षा में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सी0सी0टी0वी0 की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रो पर वीडियोग्राफी कराने को कहा गया।

परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व एवं परीक्षा समाप्ति के 2 घंटे पश्चात तक परीक्षा केंद्र एवं उसके आसपास 200-300 मी0 के परिधि में धारा 163 (1) को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर को दिया।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है जिसका दूरभाष संख्या 06182- 248702 तथा फैक्स 233474 है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजस्व अपर समाहर्ता,लोक शिकायत,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular