Bhojpur voters: भोजपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
- हाइलाइट:
- डीएम द्वारा अभियान की गति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
बिहार,आरा। सोमवार को भोजपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी से गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं पोर्टल पर अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।
अभी तक भोजपुर जिले में कुल 76% निर्वाचकों के गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड किया जा चुका है। मृत, दोहरी प्रविष्टि एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों को छोड़कर शेष सभी पात्र निर्वाचकों के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं अपलोडिंग कार्य बीएलओ के माध्यम से समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए।
Bhojpur voters: शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया
विशेष रूप से महादलित टोलों एवं नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोडिंग का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, अभियान की गति बढ़ाने हेतु BLO, BLO सुपरवाइजर के साथ-साथ अधिकाधिक वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।
निर्वाचकों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त QR कोड स्कैनर एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त – नगर निगम आरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर एवं नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

