HomeNewsपति के दूसरी शादी की सूचना पर ससुराल पहुंची महिला की संदिग्ध...

पति के दूसरी शादी की सूचना पर ससुराल पहुंची महिला की संदिग्ध मौत

Sugi Devi in Itwa:जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

शंभू तुरहा की 25 वर्षीया पत्नी सुगी देवी ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में तोड़ा दम

भोजपुर पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा/शाहपुर: भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव में शुक्रवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने गांव के ही निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना इंचार्ज नित्यानंद शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Sugi Devi in Itwa: मृतक की मां ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप

Sugi Devi in Itwa

जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी शंभू तुरहा की 25 वर्षीया पत्नी सुगी देवी है। इधर, मृतक की मां मंजू देवी ने उसके पति एवं ससुरालवालों पर गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी शंभू तुरहा से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही उसका पति बराबर सोने का चेन व बाइक को लेकर प्रताडित करते रहता था। जिसके बाद वह मायके आकर रहती थी।

पति के दूसरी शादी की सूचना पर ससुराल पहुंची थी सुगी देवी

डेढ़ माह पूर्व उसने पटना जिले के दानापुर निवासी एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। पति के दूसरी शादी की सूचना पाकर सुगी देवी ने अपनी मां से कहा कि मुझे वापस अपने ससुराल पहुंचा दो। सुगी देवी के जिद करने के उपरांत गुरुवार को वह अपनी मां के साथ अपने ससुराल इटवा चली आई। ससुराल में सुगी देवी की हुई असामयिक मौत की वजह ससुराल वालों पर लगाते उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular