HomeNewsबिहारकर्ज से परेशान युवक ने अपने ही सर को गनपॉइंट पर ले...

कर्ज से परेशान युवक ने अपने ही सर को गनपॉइंट पर ले की ख़ुदकुशी

Vimal Kishore Singh suicide:रिटायर् सूबेदार के पुत्र ने सर में गोली मार की खुदकुशी

jay kumar

कर्ज होने के कारण खुदकुशी करने की जताई जारी आशंका

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम रिटायर सूबेदार के पुत्र ने सर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां गांव निवासी व आर्मी से रिटायर सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह का 40 वर्षीय पुत्र विमल किशोर सिंह है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक मोहल्ले में परिवार के साथ अपने मकान में रहता था।

Vimal Kishore Singh suicide:कर्ज से परेशान होने की चर्चा

Vimal Kishore Singh suicide

इधर, मृतक की बहन बबीता ने बताया कि उस पर कई लाख रुपया कर्ज हो गया अधिक कर्ज हो जाने के कारण उसे गहना बेचकर कुछ दिन पूर्व बारह लाख रुपया भी दिया गया था। बावजूद इसके भी वह कहता था कि कर्ज अधिक है। इसी बीच आज शाम उसने सर में खुद को गोली मारकर खुशकुशी कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विमल किशोर नामक युवक ने खुद को गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनकर मृतक के परिजनों द्वारा इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजन काफी सदमे में है। जैसे वो नॉर्मल हो जाएंगे, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रहा है। हालांकि हम लोग अभी छानबीन कर रहे हैं।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular