Homeबिहारआरामहाकाव्यों के दृश्यों को दर्शाती झाकियां, आरा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

महाकाव्यों के दृश्यों को दर्शाती झाकियां, आरा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में महाकाव्यों के दृश्यों को दर्शाती भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर करीब 40 से अधिक झांकियां निकाली गई

Ara Ramnavmi procession: शोभायात्रा में महाकाव्यों के दृश्यों को दर्शाती भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर करीब 40 से अधिक झांकियां निकाली गई।

  • हाइलाइट :-Ara Ramnavmi procession
    • अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी
    • हिंदुओं की आस्था के पुनर्जागरण का यह रामनवमी- आरके सिंह

आरा: रामनवमी को लेकर भगवान राम की भव्य आरती के बाद पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में शहर के हजारों राम भक्त शामिल थे। जिससे पूरा शहर राममय हो गया। इस दौरान पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा। इस शोभायात्रा में महाकाव्यों के दृश्यों को दर्शाती भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर करीब 40 से अधिक झांकियां निकाली गई।

हिंदुओं की आस्था के पुनर्जागरण का रामनवमी- आरके सिंह

आरा शहर के गौपालीचौक के पास केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के द्वारा भगवान राम की आरती की गई। उसके बाद शोभा यात्रा शहर के लिए निकली। इस दौरान आरके सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। यह एक विशेष रामनवमी है। यह हिंदुओं की आस्था के पुनर्जागरण का रामनवमी है। इसलिए यह नजारा आपको दिख रहा है।

झांकी देखने के लिए लोगों का उमड़ पड़ा हुजूम

वहीं रामनवमी शोभा यात्रा रामगढ़िया से बड़ी चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, बड़ी मठिया, महादेवा, धर्मन चौक, चित्र टोली रोड, रमना रोड, महावीर टोला, करमन टोला, नवादा, स्टेशन, एसपी कोठी, ब्लॉक, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी होते रमना तक जायेगी। श्रीराम भक्त डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान बच्चे–बूढ़े और जवान अपने हाथों में भगवा झंडा और तलवार लेकर जुलूस में शामिल हुए। शहरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर झांकी देखने के लिए सड़क पर आए।

शोभा यात्रा के दौरान चप्पे–चप्पे पर तैनात रही पुलिस
इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ देखी गई। इस यात्रा में महिलाओं की भी भागीदारी देखी गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं भी कड़ी धूप में शहर की सड़कों पर शोभा यात्रा में शामिल हुई। वहीं शोभा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा चप्पे–चप्पे पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी समेत पुलिस बल तैनात किए गए थे।

पढ़ें :- आरा की ताजा खबर, Ara के ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular