HomeNewsबिहारवंचित वर्गों के समग्र विकास एवं हिस्सेदारी को सुनिश्चित करेगी सरकार- तेजस्वी

वंचित वर्गों के समग्र विकास एवं हिस्सेदारी को सुनिश्चित करेगी सरकार- तेजस्वी

Tejashwi Yadav – caste census: तेजस्वी यादव ने कहा की इतिहास गवाह है भाजपा नेतृत्व ने विभिन्न माध्यमों से कितनी तरह की इसमें रूकावट डालने की कोशिश की। बिहार ने देश के समक्ष एक नजीर पेश की है और एक लंबी लकीर खींच दी है सामाजिक और आर्थिक न्याय की मंज़िलों के लिए।

jay kumar
  • हाइलाइट :-तेजस्वी यादव ने कहा
    • आज बिहार में हुआ है कल पूरे देश में करवाने की आवाज उठेगी
    • बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है और आगे भी दिखाता रहेगा

Tejashwi Yadav – caste census: गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जाति आधारित सर्वे के आँकड़े सावर्जनिक कर दिए गए हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह दशकों के संघर्ष का नतीजा है। अब सरकार की नीतियाँ और नीयत दोनों ही जाति आधारित सर्वे के इन आँकड़ों का सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में जाति आधारित सर्वे के आँकड़े एकत्रित एवं उन्हें प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। इस सर्वेक्षण ने ना सिर्फ वर्षों से लंबित जातिगत आंकड़े प्रदान किये हैं बल्कि उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति का भी ठोस संदर्भ दिया है। अब सरकार त्वरित गति से वंचित वर्गों के समग्र विकास एवं हिस्सेदारी को इन आंकड़ों के आलोक में सुनिश्चित करेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा की इतिहास गवाह है भाजपा नेतृत्व ने विभिन्न माध्यमों से कितनी तरह की इसमें रूकावट डालने की कोशिश की। बिहार ने देश के समक्ष एक नजीर पेश की है और एक लंबी लकीर खींच दी है सामाजिक और आर्थिक न्याय की मंज़िलों के लिए। आज बिहार में हुआ है कल पूरे देश में करवाने की आवाज उठेगी और वो कल बहुत दूर नही है। बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है और आगे भी दिखाता रहेगा।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular