Homeराजनीततेजस्वी यादव ने शाहपुर के दियारा में कहा 10 लाख बेरोजगारों को...

तेजस्वी यादव ने शाहपुर के दियारा में कहा 10 लाख बेरोजगारों को देंगे काम

Tejashwi Yadav Shahpur राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ पहुंचे तेजस्वी यादव राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी के समर्थन में बोले

Tejashwi Yadav Shahpur शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा अंतर्गत दियारा क्षेत्र में कारनामेपुर खेल मैदान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश सरकार के काम से ऊब चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है अगर आप हमें सेवा करने का मौका देते है तो हमारी सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के साथ कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेंगी। हमारी सरकार आयी तो दस लाख नौकरियो के साथ युवाओं को रोजगार के सभी अवसर सृजित किए जाएंगे। ताकि बिहार के युवाओं को बाहर के प्रदेशों में पलायन का सामना नहीं करना पड़े। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि खजाना खाली है आखिर कहां गया पैसा। इसका जवाब कौन देगा।

jay kumar

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शाहपुर (Tejashwi Yadav Shahpur) के दियारांचल क्षेत्र के कारनामेपुर मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मी का दर्जा देने के साथ-साथ वेतन में बढ़ोतरी भी की जाएगी। टोला सेवक,जीविका दीदी सभी को समान काम समान वेतन देने की घोषणा करूँगा। कल-कारखाने भी खोले जाएंगे। तेजस्वी ने भारी भीड़ को देखते बिल्कुल ही भोजपुरिया अंदाज में कहा रउरा सब संकल्प लिही मंटू तिवारी के फेरू जीताइब। इसी के साथ उन्होंने राजद प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक राहुल तिवारी तिवारी को विजयी माला गले मे डाल दिया। सभा मे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी उपस्थित रहे।

Bijay singh

Most Popular