HomeNewsआरा में कोविड के गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने पर प्राथमिकी

आरा में कोविड के गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने पर प्राथमिकी

FIR Ara -भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह के खिलाफ पर नवादा थाना में दर्ज करायी गयी एफआईआर

FIR Ara आरा। विधानसभा चुनाव को लेकर रोड शो में कोविड गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने में भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह के खिलाफ पर नवादा थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया है कि डिप्टी सीएम के रोड शो को लेकर भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने अनुमति प्राप्त की थी। उसमें कोविड-19 के शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी। लेकिन रोड शो में कोविड गाइड लाइन का अनुपालन नहीं किया गया। बता दें कि 16 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरा शहर में रोड शो किया था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular