Tejashwi Yadav – Bihar Bandh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्ष द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ के समर्थन में महागठबंधन के नेताओं ने सम्पूर्ण बिहार की लाइफ लाइन सड़कों को पूरी तरह जाम रखा।
- हाइलाइट:
- मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद
- बिहार में सुबह 6 बजे से ही सड़क पर उतरे बंद समर्थक, जगह-जगह चक्का जाम
- भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति ट्रेन को रोका गया.
- दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन को बंद समर्थकों ने रोक दिया
पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्ष द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ के समर्थन में महागठबंधन के नेताओं ने सम्पूर्ण बिहार की लाइफ लाइन सड़कों को पूरी तरह जाम रखा। राजद, माले, वीआइपी और कांग्रेस कार्यकर्ता ने बंद के दौरान बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने वाली लाइफ लाइन कही जाने वाली महात्मा गाँधी सेतु को पूरी तरीके से बंद कर दिया।
Tejashwi Yadav – Bihar Bandh: चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है
‘बिहार बंद’ पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “… चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है… क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं?” उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है. मतदाता सूची से ग़रीब लोगों के नाम हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और राशन भी छीन लिया जाएगा…”














