Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, डीएम ने दिए अहम निर्देश

शाहपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, डीएम ने दिए अहम निर्देश

कहा: मतदाता पुनरीक्षण के काम में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं

Voter revision Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया ने लिया।

  • हाइलाइट:
    • डीएम ने डाटा अपलोडिंग में तेजी लाने का दिए निर्देश

आरा,बिहार: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया ने लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया और इसमें लगे सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से गहन पूछताछ की।

Voter revision Shahpur: मतदाता पुनरीक्षण के काम में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं-डीएम

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता पुनरीक्षण के काम में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने डाटा अपलोडिंग में तेजी लाने की बात भी कही। इसके अतिरिक्त, सभी संबंधित पदाधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए टास्क सौंपे गए।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गुंजन सिंह, जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रीति कौशल, शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कंडेय सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, डीएम स्टेनो आनंद कुमार, और एसडीएम के स्टेनो सत्येंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular