BDO Shatrunjay Kumar Singh: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शत्रुंजय कुमार सिंह ने 26 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से स्पष्टीकरण मांगा है।
- हाइलाइट्स:
- बीडीओ ने 26 बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन हुआ अवरुद्ध
- प्रखंड के 26 बीएलओ ने 50 से भी कम प्रपत्र किए हैं अपलोड
शाहपुर (आरा): मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शत्रुंजय कुमार सिंह ने 26 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।
BDO Shatrunjay Kumar Singh: गंभीर लापरवाही को देखते हुए की गई कार्रवाई
बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 26 बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्र पर 50 से भी कम मतदाताओं के सत्यापित फॉर्म अपलोड किए हैं। यह दर्शाता है कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।


