Saturday, January 17, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं में पहली बार पकड़ में आया पेंशन गड़बड़ी का मामला

शाहपुर नपं में पहली बार पकड़ में आया पेंशन गड़बड़ी का मामला

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन गड़बड़ी प्रकरण मामले में पदाधिकारी से मिलकर वार्ड पार्षद सदस्यों ने आरोपी पर कारवाई करने की मांग की है।

Shahpur – Fak Pension exposed: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन गड़बड़ी प्रकरण मामले में पदाधिकारी से मिलकर वार्ड पार्षद सदस्यों ने आरोपी पर कारवाई करने की मांग की है।

  • हाइलाइट :- Shahpur – Fak Pension exposed
    • पेंशन गड़बड़ी प्रकरण में आरोपी पर यथाशीघ्र कारवाई हो – कामेश्वर राज
    • गड़बड़ी हुई है, और अब माननीय न्यायालय में परिवाद दायर करूंगा- मुन्ना पांडेय

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन गड़बड़ी प्रकरण मामले में पदाधिकारी से मिलकर वार्ड पार्षद सदस्यों ने आरोपी पर कारवाई करने की मांग की है। मालूम हो की शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी मुन्ना पांडेय के द्वारा शाहपुर बीडीओ एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी से इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची है।

पेंशन गड़बड़ी प्रकरण में आरोपी पर यथाशीघ्र कारवाई हो – कामेश्वर राज

वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने बताया की पेंशन में गड़बड़ी का मामला पहली बार पकड़ में आया है। शाहपुर बीडीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी से इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद भी आरोपी को न तो कोई नोटिस जारी किया गया और न ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह दर्शाता है की इस मामले को छुपाने व दोषी को बचाने का जो प्रयास किया जा रहा है। गलत तरीके से पेंशन ले रहे आरोपी पर पदाधिकारियों को यथाशीघ्र कारवाई करनी चाहिए।

पढ़ें :- फर्जी पेंशन प्रकरण: फर्जीवाड़ा करने वाले पर कारवाई की मांग

20 दिन से ज्यादा होने के बावजूद मामले को छुपाया गया है- गुप्तेश्वर साह

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेंशन गड़बड़ी से संबंधित सवाल करने पर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जिला मुख्यालय जाने व अन्य विभागों में शिकायत करने की नसीहत दी जाती है। गड़बड़ी शाहपुर नगर पंचायत में हुई है। सूचना दिए जाने के लगभग 20 दिन से ज्यादा होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा इस मामले पर कोई कारवाई नहीं की गई है। इससे इनकी संलिप्ता जाहीर होती है। अगर यही स्थिति रही तो बाध्य होकर नगर पंचायत में तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।

पढ़ें :- शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन घोटाला उजागर होने से मचा हड़कंप

गड़बड़ी हुई है, और अब माननीय न्यायालय में परिवाद दायर करूंगा- मुन्ना पांडेय

समाजसेवी मुन्ना पांडेय ने बताया की आरोपी के खाते में विगत कई वर्षों से पेंशन जारी होने का पता चला। गलत तरीके से इनके द्वारा सरकारी धनराशि का गबन किया जा रहा था। शाहपुर बीडीओ को 13 मई एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी को 16 मई को दिए आवेदन के साथ सभी दस्तावेज उपलब्ध कराया गया है। इसकी जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को भी दी गई है। गड़बड़ी हुई है। लेकिन अब तक कोई भी सम्बंधित पदाधिकारी आरोपी पर कारवाई नहीं करने की जैसे कसम खा रखी हों। अतः अब अंतिम विकल्प माननीय न्यायालय का बचा हुआ है। जल्द ही इस मामले में आरोपी सहित सभी सम्बंधित पदाधिकारी के खिलाफ माननीय न्यायालय में परिवाद दायर करूंगा।

पढ़ें :- बड़ी खबर:- शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन घोटाले की बू

नपं के कार्यपालक ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा

इधर, कार्यपालक पदाधिकारी से इस मामले की जानकारी हेतु मोबाइल से फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। मैसेज करने के बाद भी कोई जबाब नहीं आया। अतः इस संबंध में उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular