Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत में पेंशन घोटाले की बू

शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन घोटाले की बू

वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा पोर्टल पर पेंशन की जानकारी दर्ज है। क्या प्रखंड व नगर पंचायत के अधिकारियों को नहीं पता की उक्त व्यक्ति सरकारी कर्मी है?

Shahpur – Pension scam: वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा पोर्टल पर पेंशन की जानकारी दर्ज है। क्या प्रखंड व नगर पंचायत के अधिकारियों को नहीं पता की उक्त व्यक्ति सरकारी कर्मी है?

  • हाइलाइट :- Shahpur – Pension scam
    • सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति द्वारा पेंशन लाभ लेने का मामला
    • रिकॉर्ड स्थिति– वित्तीय वर्ष 2024- 2025 का भुगतान किया जा चुका है

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में पेंशन योजना भी घोटाले की चपेट में आ गई है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण शाहपुर प्रखंड में कार्यरत राज्यकर्मी के द्वारा नियम कानून को ठेंगा दिखाकर विगत कई वर्षों से पेंशन का लाभ लिया जा रहा है। भुगतान रिपोर्ट में लाभार्थी आईडी- 000008465462 का रिकॉर्ड स्थिति यह है की वित्तीय वर्ष 2024- 2025 का भुगतान किया जा चुका है।

मामला सामने आते ही मच गई है खलबली

कार्यरत सरकरी कर्मी होने के बावजूद इनके खाता में पेंशन की राशि डाली जा रही है। पिछले कई सालों से यह खेल चल रहा है। पता चलने पर प्रखंड व शाहपुर नगर पंचायत के अधिकारियों में खलबली मच गई। अब देखना यह है की अपात्र होते हुए भी पेंशन लाभ ले रहे उक्त कर्मी पर अधिकारी क्या कारवाई करते है।

किसकी अनुशंसा पर बनाया गया पेंशन ?- कामेश्वर राज

इधर, वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा की आखिर किसकी अनुशंसा पर सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति का पेंशन बनाया गया है। यह जांच का विषय है। बताया की पेंशन लाभ ले रहे उक्त कर्मी की शिकायत जिला पदाधिकारी से की जायगी, क्योंकि यहा के अधिकारी मामले को छुपाने में लगे हुए है। पोर्टल पर पेंशन की जानकारी दर्ज है। क्या प्रखंड व नगर पंचायत के अधिकारियों को नहीं पता की उक्त व्यक्ति सरकारी कर्मी है।

पूर्व मुख्य पार्षद ने कहा CCTV चेक करने पर खुलेगा राज

पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने कहा की शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय का CCTV चेक करने पर पता चल जाएगा की उक्त सरकारी कर्मी का दखल नगर पंचायत में किस हद तक है। अपनी पावर पहुंच के बल पर उक्त कर्मी द्वारा सरकारी योजना के राशि का चुना लगाया जा रहा है। जांच एवं कारवाई नहीं होने पर आदर्श चुनाव अचार संहिता समाप्त होते ही आंदोलन किया जायगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular