Homeराजनीतस्व: विशेश्वर ओझा की दसवीं पुण्यतिथि: श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज

स्व: विशेश्वर ओझा की दसवीं पुण्यतिथि: श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज

Late Visheshwar Ojha: भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय विशेश्वर ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई।

  • हाइलाइट: Late Visheshwar Ojha
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को विधायक राकेश ओझा ने किया आमंत्रित

आरा। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय विशेश्वर ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई। उक्त कार्यक्रम आगामी 12 फरवरी को शाहपुर इंटर कालेज के मैदान के आज आयोजित किया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा में कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री व अन्य दलों से जुड़े नेता व समाजसेवी पहुंचेंगे।

स्वर्गीय विशेश्वर ओझा के पुत्र और शाहपुर के वर्तमान विधायक राकेश ओझा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर व्यक्तिगत रूप से इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विधायक राकेश ओझा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे सदैव ही प्राप्त होता रहा है, और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि वे मेरे पिताजी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस सभा में शामिल हो रहे हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular