Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव में ट्रक ने...

भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव में ट्रक ने बालक को रौंदा

Ghanghar village: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव में बुधवार की शाम बेलगाम ट्रक ने अपने ही जन्मदिन का केक लाने जा रहे बालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Ghanghar village
  • केक खरीदने जा रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा। जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव में बुधवार की शाम बेलगाम ट्रक ने अपने ही जन्मदिन का केक लाने जा रहे बालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को खदेड़ कर स्थानीय ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पाकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार मृत बालक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सदासी सिंह के इंग्लिश गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह का 9 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार है। इधर, मृत बालक के रिश्ते में लग रहे चाचा राजू सिंह ने “खबरे आपकी” बताया कि प्रतीक कुमार का आज जन्मदिन था। वह अपने जन्मदिन का केक लाने के लिए सरैया बाजार जा रहा था।

बाजार जाने के दौरान जब वह घांघर गांव में सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रहे बेलगाम ट्रक ने उसे पहले टक्कर मारी और उसके बाद उस पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सरैया बाजार स्थित निजी अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। वहां से परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular