Homeआरा भोजपुरपीरोधनपुरा गांव के समीप से पीरो पुलिस ने दो बदमाशों को किया...

धनपुरा गांव के समीप से पीरो पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Dhanpura village: भोजपुर जिला के पीरो थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

  • हाइलाइट:
  • अवैध हथियार के साथ कार सवार दो बदमाश गिरफ्तार

आरा, बिहार। भोजपुर जिला के पीरो थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव (Dhanpura village) के समीप से मंगलवार की रात की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार बदमाशों में पीरो थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी चंदेश्वर साह का पुत्र बसंत कुमार एवं रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी राम अवतार चौधरी का पुत्र रोहित कुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

उन्होंने ने बताया की पीरो थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की रात धनपुरा गांव के समीप वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तभी पुलिस को देख एक हुंडई कार पर सवार दो लड़के भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके पश्चात पीरो थाना में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular