Tetardih: हसन बाजार थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव स्थित चिमनी भट्टा गेट के समीप गुरुवार की देर रात घटी घटना
- हाइलाइट: Tetardih
- भोजपुर में झारखंड के युवक की हत्या, सनसनी
- हत्या के आरोप में मृतक के साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
आरा, भोजपुर। जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव स्थित चीनी भट्ट के समीप गुरुवार की देर रात धारदार हथियार से झारखंड निवासी युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के बाएं साइड गर्दन, दाएं हाथ एवं बाएं कंधा पर जख्म का निशान पाया गया। जिसके कारण परिजन द्वारा धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक झारखंड के रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बरहे गांव निवासी स्व.दशरथ मुंडा का 35 वर्षीय पुत्र शिवनाथ मुंडा है। वह तेतरडीह गांव स्थित ईट भट्टठा में मजदूरी करता था।
Tetardih: धारदार हथियार से मारकर हत्या
इधर, मृतक के बड़े भाई गोरख मुंडा ने बताया कि वह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ दिन पूर्व तेतरडीह गांव स्थित ईट भट्ठा पर काम करने आया था। जबकि वह दूसरी जगह पर काम करता था। इसी बीच गुरुवार की सुबह धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार की दोपहर जब वह अपने भाई शिवनाथ मुंडा से मुलाकात करने आया तो उसने देखा कि ईट भट्ठा के समीप वह खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ा है। तब उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
वहीं दूसरी तरफ मृतक के बड़े भाई गोरख मुंडा ने अपने ही गांव के रंजीत लोहार पर अपने भाई की कुदाल से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही संबंध में हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि झारखंड के ही रहने वाले उसके साथी आरोपित रंजीत लोहार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गुरुवार की रात दोनों के बीच खाने-पीने के क्रम में मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने दाब से मारकर उसकी हत्या कर दी। अभी परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी सरिता देवी, चार पुत्री अनू, तनु, मनु एवं रेणु है। घटना के बाद में कोहराम मच गया है। घटना के बाद में मृतक की पत्नी व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल


