HomeNewsबिहारकरनामेपुर पुलिस को मिली सफलता, बिहिया से गांजा लेकर बक्सर जा रहे...

करनामेपुर पुलिस को मिली सफलता, बिहिया से गांजा लेकर बक्सर जा रहे धंधेबाज गिरफ्तार

Ganja Dealer: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना पुलिस द्वारा 12 किलो गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र से पांच सौ मीटर की दूर पर स्थित एक ईट भट्टा के पास से हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ganja Dealer
    • 12 किलो गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
    • बिहिया से गांजा लेकर बाइक द्वारा बक्सर जा रहे थे दोनों धंधेबाज

आरा। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना पुलिस द्वारा 12 किलो गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र से पांच सौ मीटर की दूर पर स्थित एक ईट भट्टा के पास से रविवार को हुई। गिरफ्तार धंधेबाजों में बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी स्व. शंकर शर्मा का पुत्र नंद गोपाल शर्मा एवं उसी थाना क्षेत्र के स्व. बैजनाथ सिंह का पुत्र राजू सिंह शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

Ganja Dealer - करनामेपुर पुलिस को मिली सफलता, बिहिया से गांजा लेकर बक्सर जा रहे धंधेबाज गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि करनामेपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत कारनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। तभी पुलिस को देख दोनों बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने दोनो‌ को‌ खदेडकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया। इसके पश्चात करनामेपुर थाना में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस के बताए जाने के अनुसार दोनों धंधेबाज बिहिया से गांजा लेकर बक्सर जा रहे थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular