Thursday, February 19, 2026
No menu items!
HomeNewsबिहारआरा के करमन टोला से सोने के पांच बिस्किट के साथ पकड़ा...

आरा के करमन टोला से सोने के पांच बिस्किट के साथ पकड़ा गया था तस्कर

Gold Biscuits Smuggler: आरा में नेपाली सोने के बिस्किट के साथ तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से कस्टम विभाग को सूचना दी गई है।

  • हाइलाइट: Gold Biscuits Smuggler
    • नेपाल से जुड़े सोना तस्करी की आयकर के साथ कस्टम विभाग भी करेगी जांच
    • पूछताछ के बाद जेल भेजा गया अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर:
    • सोना तस्कर की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस की ओर से कस्टम विभाग को दी गई सूचना
    • आवश्यकता पड़ने पर पूछताछ के लिए तस्कर को रिमांड पर भी ले सकती है पुलिस
    • आरा के करमन टोला से सोने के पांच बिस्किट के साथ पकड़ा गया था तस्कर
    • भोजपुर पुलिस भी तस्कर और आभूषण कारोबारी के कनेक्शन की कर रही गहन जांच

आरा। नेपाल से जुड़े सोना तस्करी की जांच आयकर के साथ कस्टम विभाग भी अपने स्तर से करेगी। आरा में नेपाली सोने के बिस्किट के साथ तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से कस्टम विभाग को सूचना दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कस्टम विभाग की टीम जल्द ही मामले की जांच करने आरा आ सकती है। वहीं, आयकर विभाग द्वारा भी अपने स्तर से जांच की जा रही है।

इधर, भोजपुर पुलिस की ओर से अपने स्तर से तस्कर के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। तस्कर और आभूषण कारोबारी की कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। दूसरी ओर पूछताछ के बाद गिरफ्तार सोना तस्कर राम नरेश पांडेय को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आवश्यक पड़ी, तो तस्कर को रिमांड पर भी लिया जा सकता है।

Gold Biscuits Smuggler : पुराना भोजपुर गांव निवासी राम नरेश पांडेय

बता दें कि मंगलवार की सुबह नवादा थाने की पुलिस द्वारा करमन टोला पेट्रोल पंप के समीप से सौ-सौ ग्राम के सोने के पांच बिस्किट के साथ बक्सर जिले के अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। मूल रूप से बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव निवासी राम नरेश पांडेय फिलहाल अपने ससुराल गीधा थाना क्षेत्र के कायम नगर गांव में रहता था।

पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया था कि नेपाल के वीरगंज से सोना की तस्करी कर आरा के गोपाली चौक स्थित एक आभूषण दुकान के मालिक मुन्ना जी को बेचता था। उसके लिए वह रक्सौल के पास सीमा पार कर बिहार आता था। पुलिस के अनुसार उसने पूर्व में भी आभूषण कारोबारी मुन्ना जी को सोना बेच चुका है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular