Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर एसपी की कारवाई में खवासपुर थाने के तीन पुलिस अधिकारी नप...

भोजपुर एसपी की कारवाई में खवासपुर थाने के तीन पुलिस अधिकारी नप गये

Khawaspur: भोजपुर में आम जनता से गलत व्यवहार और अवैध गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत पर खवासपुर थाने के तीन पुलिस अधिकारी नप गये

jay kumar
  • हाइलाइट: Khawaspur Police Station
    • जनता के साथ गलत व्यवहार की शिकायत पर नप गए तीन पुलिस अधिकारी
    • खवासपुर थाने के अधिकारियों पर गिरी गाज:
    • एसआई सहित दो अधिकारी सस्पेंड, एक एएसआई लाइन क्लोज
    • तीनों पर जनता से गलत व्यवहार करने के साथ शराब सहित गलत काम में शामिल होने का आरोप

आरा। भोजपुर में आम जनता से गलत व्यवहार और अवैध गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत पर खवासपुर थाने के तीन पुलिस अधिकारी नप गये। इनमें एक एसआई सहित दो को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक एएसआई को लाइन क्लोज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से कार्रवाई की गयी है।

निलंबित अधिकारियों में दारोगा विलोक ठाकुर और एएसआई संजय कुमार, जबकि एएसआई रिषि देव यादव को लाइन क्लोज किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि तीनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार जनता से गलत व्यवहार करने के साथ शराब सहित अन्य गलत गतिविधियों में शामिल होने कि शिकायतें मिल रही थी।

काम में लापरवाही और अनुशासित भी बरती जा रही थी। उसे गंभीरता से लेते हुए तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि एएसआई रिषि देव यादव पर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना के मौत के मामले में विधि व्यवस्था में लापरवाही का भी आरोप है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular