HomeNewsक्राइममुखिया को गोली मारने में वांटेड सहित तीन बदमाश हथियार के साथ...

मुखिया को गोली मारने में वांटेड सहित तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

मुखिया को गोली मारने में वांटेड सहित तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा मोड़ के पास पकड़े गये तीनों
आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीनों को गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ा
एक पिस्टल, तीन गोली और एक बाइक जब्त, पूछताछ के बाद तीनों भेजे गये जेल
आरा। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी महिला मुखिया को गोली मारने में वांटेड सहित तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात महकमपुर बारा मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। इनमें कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी लाला यादव, रवि यादव और अभिषेक यादव शामिल हैं। इनके पास से एक देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की तीन गोलियां और एक बाइक बरामद की गयी है। इनमें लाला यादव मुखिया अमरावती देवी को गोली मारने में वांटेड है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना इंचार्ज अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस शुक्रवार की रात गश्ती कर रही थी। तभी महकमपुर बारा मोड़ के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को देखा गया। पुलिस को देख तीनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन खदेड़ को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक पिस्टल और गोली बरामद की गयी। उसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में लाला यादव के मुखिया को गोली मारने का आरोपित होने की बात सामने आयी। इस मामले में तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताते चलें कि होली के दिन पूर्व के विवाद में घर पर चढ़ मुखिया अमरावती देवी को गोली मार दी गयी थी। उसे लेकर करीब आधा दर्जन लोगों पर नामजद केस किया गया था। तब से लाला यादव फरार चल रहा था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular