Homeबिहारआराभोजपुर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित ट्रैफिक थाना भवन का किया निरीक्षण

भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित ट्रैफिक थाना भवन का किया निरीक्षण

Traffic Police Station Building: यातायात नियंत्रण हेतु सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल चालान व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली एवं नियंत्रण कक्ष की सुविधा

  • हाइलाइट: Traffic Police Station Building
  • नये भवन में शिकायत एवं चालान संबंधी जानकारी हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था

आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को ट्रैफिक थाना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। थाने का नवनिर्मित भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, हाजत, महिला परामर्श कक्ष एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ट्रैफिक थाना में यातायात नियंत्रण हेतु सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल चालान व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली एवं नियंत्रण कक्ष की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

आम नागरिकों की सुविधा के लिए शिकायत एवं चालान संबंधी जानकारी हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भवन के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular