Dharmendra Singh: मंगलवार की सुबह बिहिया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। रेल पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था।
- हाइलाइट: Dharmendra Singh
- ट्रेन से गिरकर मृत युवक के शव की तीसरे दिन हुई शिनाख्त
आरा। ट्रेन से गिरकर मृत युवक के शव की तीसरे दिन शिनाख्त हुई। परिजन ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रुम में जाकर शव की पहचान की। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के फिंनगी गांव निवासी घुटूर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह बिहिया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। रेल पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था।
इधर, मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मण कुमार ने ‘खबरे आपकी’ बताया कि वह मंगलवार की सुबह बिहिया स्टेशन से ट्रेन द्वारा बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव अपनी बहन हीरामुनी देवी के घर जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घट गई। मंगलवार की देर शाम में जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार की सुबह भी परिजनों ने खोजबीन। शाम में जब परिजन बिहिया स्टेशन पर गए, तो स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी मिली।


