Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में फायरिंग

भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में फायरिंग

Firing in Farna village: बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में बुधवार की रात मोबाइल पर धमकी देने के बाद एक शख्स के दरवाजे पर फायरिंग की गयी।

  • हाइलाइट: Firing in Farna village
  • गाली-गलौज और धमकी देने के बाद घर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग
  • बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव की बुधवार की रात की घटना
  • घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद

आरा,भोजपुर। जिला अंतर्गत बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में बुधवार की रात मोबाइल पर धमकी देने के बाद एक शख्स के दरवाजे पर फायरिंग की गयी। करीब दो राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया।

फायरिंग की वारदात फरना गांव निवासी हरेंद्र पांडेय के पुत्र झब्बू पांडेय के घर पर हुई है। इस मामले में झब्बू पांडेय के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें गांव के ही चार लोगों को नामजद व दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

प्राथमिकी में झब्बू पांडेय की ओर से कहा गया है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कुमार गौरव उर्फ मंटू की ओर से उनके मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज की गयी और जान मारने की धमकी दी गई। उसे लेकर वह अपने परिजनों के साथ पूछताछ करने उसके घर पर गये, तो वहां भी धमकी दी गयी और गाली-गलौज की गयी। उसके बाद रात करीब सवा दस बजे आरोपितों की ओर से उनके घर फायरिंग की गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular