HomeNewsरेलवे का फैसला- बिहार में लॉकडाउन के बीच ट्रेनों का परिचालन रहेगा...

रेलवे का फैसला- बिहार में लॉकडाउन के बीच ट्रेनों का परिचालन रहेगा जारी

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके प्रसार के रोकथाम के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा 16 से 31 जुलाई 2020 तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान वर्तमान में चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रहेगा।

jay kumar

कोरोना को लेकर बिहार में 16 से 31 जुलाई 20 तक है लाॅक डाउन

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने,बयानबाजी का दौर जारी

बिहार में कोरोना वायरस – असुविधा से बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा ट्रेन से बिहार पहुंचने वाले यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक के लिए वाहन की व्यवस्था करने की सलाह

लॉकडाउन हेतु बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आवागमन पर रोक रहेगा। अनुमान्य गतिविधियों (Permitted activities) के तहत् कोरोना से बचाव से संबंधित उपायों का अनुपालन करते हुए टैक्सी, आटो रिक्शा का परिचालन जारी रखा गया है, साथ ही निजी वाहन को भी उपयोग में लाया जा सकता है।

इसी क्रम में बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में ट्रेन से बिहार राज्य पहुंचने वाले यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आवागमन पर रोक के कारण स्वयं के स्तर पर वाहन की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।

भोजपुर में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी समेत 21 कोरोना पॉजिटिव
अतः 16 से 31 जुलाई 20 तक के लॉकडाउन अवधि में ट्रेन से बिहार राज्य आने वाले यात्रियों द्वारा स्टेशन से आगे अपने गंतव्य तक के लिए स्टेशन पहुंचने से पूर्व सवारी की समुचित व्यवस्था अपेक्षित है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

हत्या के बाद शव छोड़ घर से भाग निकले ससुराल वाले, धरपकड़ में जुटी पुलिस

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular