HomeNewsबिहारशादी का रिश्ता टूटने से परेशान युवती ने फांसी लगा कर दे...

शादी का रिश्ता टूटने से परेशान युवती ने फांसी लगा कर दे दी जान

शादी का रिश्ता टूटने से परेशान युवती ने फांसी लगा कर दे दी जान
तीयर थाना के कमरियांव गांव की शुक्रवार की दोपहर की घटना
गांव के एक युवक पर गलत इल्जाम लगा शादी तोड़वाने का आरोप
भाई बोला: लड़का वालों को वीडियो भेज युवक ने लगाया गलत इल्जाम
घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन और युवक की धरपकड़ में जुटी पुलिस

jay kumar

आरा। भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव में शादी टूटने से परेशान एक युवती ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की दोपहर युवती ने घर में ही फांसी लगा ली। मृत युवती
कमरियांव गांव निवासी राम साहू पासवान की 19 वर्षीया पुत्री निधि कुमारी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गांव के ही एक युवक पर शादी तोड़वाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर उस लड़के के खिलाफ थाने में आवेदन भी दिया गया है। युवती के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी बक्सर जिला एक गांव में तय हुई थी। इस बीच गांव के ही एक युवक द्वारा शौच के दौरान उसकी बहन का वीडियो बना लड़कों वालों को भेज दिया गया। साथ ही लड़कों वालो पर फोन कर गलत शिकायत की गयी थी। युवक द्वारा कहा गया था कि लड़की और उसका परिवार ठीक नहीं है। उस लड़की से रिश्ता मत कीजिये। उसके बाद लड़के वालों द्वारा शादी तोड़ दी गयी। इससे उसकी बहन काफी टेंशन में आ गयी थी। उसी तनाव में शुक्रवार की दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन और आरोपित युवक की धरपकड़ में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवती आपने तीन भाई और तीन बहन में चौथे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां दुर्गा देवी, बहन संगीता देवी, रूबी देवी, भाई सोनू, छोटू और मनीष है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular