HomeNewsक्राइमआपसी विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली

आपसी विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली

आपसी विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली
जख्मी युवक सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बिहिया टावर रोड स्थित नगर पंचायत के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना
आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के टावर रोड स्थित नगर पंचायत के समीप शनिवार की सुबह पिता ने अपने ही पुत्र को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने साइड सीने में गोली लगी थी। जो अंदर फंसी हुई थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी रामविलास राम का 30 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार है। वह बिहिया नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर पदस्थापित है। इधर, जख्मी सनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता रामविलास राम एवं उधारी नामक व्यक्ति से कुछ दिनों से आपसी विवाद चला रहा है। उन लोगों द्वारा कहा जाता था कि एक लाख रुपया दो या तो नौकरी छोड़ दो। आज सुबह जब वह बिहिया नगर पंचायत के पास सफाई कर रहा था। उसी दरमियान वे सभी बाइक पर सवार होकर आए और उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। दूसरी ओर जख्मी सनोज कुमार ने बक्सर जिले के बगेनगोला गांव निवासी उधारी डोम, उसके पुत्र बॉल डोम एवं अपने पिता रामविलास राम पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार, सर्जन डॉ. विकास सिंह व मुर्छक डॉ.उदय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी को देख उसका हाल जाना। सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार का फोन आया कि एक गोली से जख्मी युवक यहां आया है। जिसके बाद सूचना पाकर मैं यहां पहुंचा और डॉ.अरुण कुमार के नेतृत्व में जख्मी युवक ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड सीने में लगी थी, जो गर्दन में जाकर फंस गई थी। गोली लगने से उसका खून काफी बह गया है। अभी मरीज स्टेबल है। हालांकि अभी उसे एक सप्ताह तक यही भर्ती रखा जाएगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular