HomeNewsभोजपुर के बिहिया में ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोजपुर के बिहिया में ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या

Truck driver Muni Yadav: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पास एक ड्राइवर का मृत शरीर पाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:Truck driver Muni Yadav
    • ओसाई पंचायत के सरपंच मंजी यादव और उनके दो भाइयों पर हत्या का आरोप
    • मुन्ना यादव ने कहा: सरपंच ने अपने भाई राजू और चंदन यादव के साथ मिलकर मार डाला

आरा/बिहिया : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पास एक ड्राइवर का मृत शरीर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष, fsl टीम तथा diu टीम के साथ जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक की पहचान ओसाई निवासी मुनेश्वर उर्फ मुनि यादव (50) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप ट्रक मालिक व उसके भाइयों पर लगाया है। सिर, बॉडी और हाथ पर गहरे जख्म के निशान मिले है। परिजनों ने ओसाई पंचायत के सरपंच मंजी यादव और उनके दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।

कहते थे ट्रक चलाओ नहीं तो मार देंगे: मृतक के दामाद मुन्ना यादव ने बताया कि मेरे ससुर करीब 10 साल से वर्तमान सरपंच मंजी यादव का ट्रक चला रहे थे। ब्लॉक के पीछे पीडीएस गोदाम में रहते थे। वहीं उनका खान और सोना होता था। 10-12 दिन में एक बार घर आते थे। उन्होंने आपने इकलौते बेटे रौशन कुमार की शादी बक्सर जिले तय की थी। कई महीनों से सरपंच के पास सैलरी बकाया था। मांगने पर 2-3 हजार देकर टाल देते थे। ज्यादा प्रेशर देने पर कहते थे चुपचाप ट्रक चलाओ वरना तुम्हें मार देंगे।

कहा की: मंगलवार रात करीब 9 बजे ससुर से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि गोदाम में खाना बना रहा हूं। सरपंच भी यहीं मौजूद हैं। इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। आज उनकी मौत की खबर मिली। गोदाम के पीछे डेड बॉडी पड़ी थे। बॉडी पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सरपंच ने अपने भाई राजू और चंदन यादव के साथ मिलकर मार डाला।

परिजनों का बुरा हाल: परिवार में पत्नी शांति देवी, दो पुत्री रिंकू देवी, नीतू देवी, और पुत्र रौशन कुमार है। घटना क बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular