Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरप्रतिमा पर माल्यार्पण: श्रद्धा के साथ बाबू वीर कुंवर सिंह को किया...

प्रतिमा पर माल्यार्पण: श्रद्धा के साथ बाबू वीर कुंवर सिंह को किया गया याद

Babu Kunwar Singh Vijayotsav: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया।

Babu Kunwar Singh Vijayotsav: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया।

RN Yadav
  • हाइलाइट्स:Babu Kunwar Singh Vijayotsav
    • 80 साल की उम्र में दुश्मनों को हरानेवाले वीर योद्धा थे बाबू कुंवर सिंह

“खउलल खून बहल नस-नस में देख के गुलामी,
त जवानी पाकल मोछिया पर आइल कुंवर के”

आरा/जगदीशपुर: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। इस दौरान लोगों ने ‘80 वर्षो की हड्डी में जागा जोश पुराना था, सब कहते थे बाबू वीर कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मर्दाना था के नारे बुलंद किए।

विजयोत्सव 2025 के अवसर पर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया , भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक श्री राज, उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा जगदीशपुर स्थित वीर कुंवर सिंह किला मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Tiyar Pax

1857 की क्रांति के दौरान 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजी शासन का नींव हिलाने वाले बिहार के शान, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular