Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरमनैनी बाजार पर हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी

मनैनी बाजार पर हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी

Roshan Kumar Birbal Tola: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार पर मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने झगड़ा सुलझाने गए एक छात्र को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Roshan Kumar Birbal Tola
  • झगड़ा सुलझाने गए छात्र को बदमाशों ने मारी गोली
  • जख्मी छात्र का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार पर मंगलवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार पर मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने झगड़ा सुलझाने गए एक छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को पेट में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार जख्मी छात्र सिकरहटा थाना क्षेत्र के बीरबल टोला वार्ड नंबर-2 निवासी छट्ठू सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है। वह स्नातक का छात्र है। उसका बिहार पुलिस में रिजल्ट आया है।

Roshan Kumar Birbal Tola: झगड़ा सुलझाने गए छात्र को बदमाशों ने मारी गोली

इधर, रौशन कुमार ने बताया कि मनैनी बाजार पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी वह एक पक्ष से बीच बचाव करने गया था। तभी दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब परीजन द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली पेट में लगी है। गोली लगने के कारण उसका आंत बुरी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular