Homeआरा भोजपुरशाहपुरजवैइनिया में कटाव देख रहे दो युवक गंगा की लहरों में गिर...

जवैइनिया में कटाव देख रहे दो युवक गंगा की लहरों में गिर पड़े

Jvainiya: गंगा के तट पर कटाव का नजारा देख रहे दो युवक अचानक नदी में गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते भूमि धंसने लगी और दोनों युवक अनियंत्रित होकर गंगा की लहरों में गिर पड़े।

  • हाइलाइट: Jvainiya
    • गंगा के कटाव का तांडव: जवाइनिया में दो युवक बाल-बाल बचे, क्षेत्र में भय का माहौल

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल क्षेत्र के जवाइनिया गांव में गंगा नदी का कटाव एक बार फिर विकराल रूप धारण करने लगा है। नदी के तेज बहाव के कारण कटाव की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही थी, उसी दौरान रविवार की सुबह एक दुखद वाकया हुआ जब गंगा के तट पर कटाव का नजारा देख रहे दो युवक अचानक नदी में गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते भूमि धंसने लगी और दोनों युवक अनियंत्रित होकर गंगा की लहरों में गिर पड़े।

इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नदी की तेज धारा में फंसे युवकों को बचाने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। सौभाग्यवश, ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एक लंबी रस्सी की व्यवस्था की और उसे नदी में फंसे युवकों की ओर फेंका। अथक प्रयासों के बाद, दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।

ज्वाइनिया गांव में गंगा नदी द्वारा हो रहा कटाव कोई नई समस्या नहीं है। मानसून के मौसम में कटाव की समस्या पूरे देश में चर्चित रही है। स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्व में कटाव रोधी उपाय किए गए थे, लेकिन नदी की निरंतर बढ़ती शक्ति के आगे ये प्रयास भी अपर्याप्त साबित हुआ था।

वर्तमान की घटना ने एक बार फिर इस गंभीर समस्या की ओर मीडिया कर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए ठोस कदम उठाएं। नदी के बहाव की दिशा में बदलाव के वैज्ञानिक उपाय ही उन्हें इस निरंतर खतरे से मुक्ति दिलाएंगी। तात्कालिक सुरक्षा की आवश्यकता और लोगों को नदी के किनारे जाने से मना करने के लिए प्रशासनिक निगरानी जरूरी बताया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular