Homeबिहारआराआरा सदर अस्पताल में अज्ञात युवक की मौत

आरा सदर अस्पताल में अज्ञात युवक की मौत

आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत

Ara Sadar Hospital: अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

  • हाइलाइट:
    • बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया था
    • खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है

Ara Sadar Hospital: आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि रविवार की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत स्वाभाविक मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular