Homeबिहारआरा भोजपुरकुआं से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

कुआं से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

कुआं से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी
आरा। भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के उधमानपुर डीहरा गांव के बधार स्थित जर्जर कुआं से मंगलवार की सुबह एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा बनाए गए समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular