Homeबिहारआरा भोजपुरट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग जख्मी

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग जख्मी

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग जख्मी
आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव निवासी 80 वर्षीय भोदा पासवान है। वह कुछ महीनों से आरा स्टेशन के आसपास की रहते हैं। मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करते है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह शौच करने के लिए आरा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक ट्रैक पर ट्रेन आ गई। जिसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular