Homeराजनीतनीतीश सरकार के कंधे को मजबुत करना यात्रा का मुख्य उद्वेश्य-उपेन्द्र कुशवाहा

नीतीश सरकार के कंधे को मजबुत करना यात्रा का मुख्य उद्वेश्य-उपेन्द्र कुशवाहा

Ara Press Conference-आरा में यात्रा के दूसरे चरण के आखिरी दिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोले उपेन्द्र कुशवाहा

jay kumar

खबरे आपकी आरा। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी यात्रा पूरे बिहार में हो रही है और मुझे हर जिले में जाना है। यात्रा के दूसरे चरण का यह आखिरी दिन है। यहां से पटना जाऊंगा। इसके बाद तीसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। वे शहर के अनाईठ छोटी लाइन स्थित पूर्व विधान पार्षद के आवास पर सोमवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीतीश कुमार के कंधे को और भी ज्यादा मजबूत करना है। यात्रा के दौरान मुझे कई जगहों से थोडी शिकायत भी मिली है। उस पर काम किया जाएगा। जो गलतियां पहले के चुनाव में देखी गई है। आने वाले चुनाव में वैसी गलतियां नहीं होगी। सरकार इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक ही मकसद है। जनता दल यूनाइटेड को बिहार की नंबर वन पार्टी बनाना। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य राज्य मंत्री द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए पत्र को झूठा साबित करते हुए कहा कि कोरोना से बिहार तो क्या पूरा देश परेशान था। इससे पूरी मानव जाति परेशान थी। इस प्राकृतिक संकट को पूरी दुनियां झेल रही थी। तो यह मैं कैसे कह दूं कि मौत नहीं हुआ होगा।

Upendra Kushwaha said in Ara Press Conference

Ara Press Conference-बोले जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्षः बच्चों के पढ़ाई के नुकसान की भरपाई नहीं कर पायेंगे

उपेंद्र कुशवाहा ने दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई को लेकर कहा कि कोरोना की वजह से सभी स्कूल बंद है। हम कभी नहीं चाहते कि हमारा बच्चा चार-पांच साल स्कूल नही जाये। इससे बच्चों का बहुत नुकसान हो रहा है। बच्चों के नुकसान की भरपाई हम नहीं कर पाएंगे। अन्य सामान्य बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन तरीके से हो रही है, लेकिन दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार सोलह महीनों से मूक-बधिर बनकर बैठी है।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधान पार्षद सह जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिन्हा, विष्णु मिश्रा, अभय विश्वास भट्ट, राकेश रंजन उर्फ पुतुल, रेखा गुप्ता, अंगद कुशवाहा, बजेन्द्र पप्पू, विनोद नेसार, रौशन राजा, धीरज सिंह, हिमांशु पटेल, संजय मेहता, प्रमोद चंद्रवंशी, रामपुकार सिन्हा, नंद किशोर यादव, भाई बरमेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा, पप्पू चौबे, बरमेश्वर सिंह बेहरा, राजू महतो, भीम पटेल, शंभू सोनी, विष्णु कांत तिवारी, सुशील टाइगर, मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिन्हा, सुशील तिवारी, अकबर अली, परमात्मा सिंह

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular