Homeकरियरशिक्षाप्रोवीसी के निरीक्षण में शिक्षक व कर्मी मिले अनुपस्थित

प्रोवीसी के निरीक्षण में शिक्षक व कर्मी मिले अनुपस्थित

आरा। वीर कुंवर सिंह विवि के विज्ञान भवन स्थित विभागों का प्रतिकुलपति ने औचक निरीक्षण किया। प्रोवीसी प्रो. सीएस चौधरी की जांच में विभिन्न विभागों से तीन शिक्षक और पांच कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक व कर्मियों से शो-कॉज किये जाने के लिए वीसी से अनुमति मांगी है। वीसी की अनुमति के बाद अनुपस्थित रहने वालों से जवाब मांगा जायेगा। समुचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने संचालित पीजी सेमेस्टर वन का क्लास भी देखा। वर्ग में उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।

महाराजा कॉलेज शिक्षक संघ अध्यक्ष बने प्रो. चंचल

आरा। महाराजा कॉलेज में शिक्षक संघ के कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को हुआ। मौके पर अध्यक्ष प्रो. चंचल कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, डॉ. रागिनी कुमारी, सचिव डॉ. नेयाज हुसैन, संयुक्त सचिव डॉ. ओम प्रकाश आर्या और कोषाध्यक्ष डॉ. अंकिता ओझा चुनी गयी। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रो. ओम प्रकाश सिंह, प्रो. संध्या रानी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी शर्मा, डॉ. प्रज्ञा राय शामिल है। चुनाव के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. ओपी राय और स्थानीय चुनाव अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश केशरी थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular