Homeबिहारआरा भोजपुरअगिआंव (गड़हनी) थाना में वाहन के स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध...

अगिआंव (गड़हनी) थाना में वाहन के स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Tej Pratap Rally Bolero: एसपी ने बताया की इस संबंध में वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत गड़हनी थाना में कांड दर्ज कराया गया है।

  • हाइलाइट: Tej Pratap Rally Bolero
    • पुलिस का लोगों एवं चेतावनी लाइट लगी बोलेरो का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
    • जनशक्ति जनता दल के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की रैली में शामिल था वाहन
    • पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

आरा। ‘पुलिस’ का लोगों एवं चेतावनी लाइट लगी बोलेरो का वीडियो वायरल होने पर भोजपुर पुलिस ने की कारवाई। जप्त बोलेरो वाहन जनशक्ति जनता दल के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की रैली में शामिल था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगिआंव (ग) थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने की‌।

एसपी ने बताया कि 18 अक्टूबर 25 को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जनशक्ति जनता दल के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की रैली में “पुलिस” लोगो और चेतावनी लाइट लगी बोलेरो की वीडियो प्राप्त हुआ था, जो चुनाव प्रचार में उपयोग होती दिखाई दे रही थी।

जांच में पता चला कि यह निजी वाहन है, जिसके स्वामी भोजपुर जिले के अगिआंव (गडहनी) थाना क्षेत्र के लसाढी गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव है। वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर पाया गया। निजी वाहन पर ‘पुलिस’ का लोगो और ‘चेतावनी लाइट’ लगाना गंभीर एवं संज्ञेय अपराध है।

एसपी ने बताया इस संबंध में वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत गड़हनी थाना में कांड दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में धारा 171/174/347(1)/347(2)/348 बीएनएस 2023 लगाई गई है, गाड़ी को जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular