Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के बेलाउर सूर्य मंदिर का एसडीओ एवं एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

भोजपुर के बेलाउर सूर्य मंदिर का एसडीओ एवं एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

Belaur Sun Temple in Bhojpur: महापर्व छठ पर्व की तैयारी का जायजा लेने के लिए एसडीएम आरा सदर रशिम सिन्हा एवं एसडीपीओ ने उदवंतनगर प्रखंड स्थित बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Belaur Sun Temple in Bhojpur
    • बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर का एसडीओ एवं एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
    • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई का निर्देश

आरा। महापर्व छठ पर्व की तैयारी का जायजा लेने के लिए एसडीएम आरा सदर रशिम सिन्हा एवं एसडीपीओ ने उदवंतनगर प्रखंड स्थित बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर, अंचल अधिकारी उदवंतनगर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular