HomeबिहारArrahआरा समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

आरा समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

Deepotsav: आरा समाहरणालय परिसर में आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Deepotsav
    • आम लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से दीपोत्सव कार्यक्रम
    • समाहरणालय परिसर में रविवार को आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
    • कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना

आरा। समाहरणालय परिसर में आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना एवं लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना था।

सभी प्रेक्षकों ने दीप प्रज्वलन कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। रंगोली के माध्यम से सुंदर ढंग से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों में मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता का वातावरण बना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज, उप विकास आयुक्त एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular