Homeबिहारआरा भोजपुरआहर में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

आहर में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

Vimlesh Ram-इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव में गुरुवार की सुबह आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

पढ़ें- SP Vinay Tiwari मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में आये थे

जानकारी के अनुसार मृत किशोर नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी जटा राम का 12 वर्षीय पुत्र Vimlesh Ram विमलेश राम है। इधर, मृत किशोर के परिजन ने बताया कि वह चार दिन पूर्व उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव अपने मामा के घर आया था। गुरुवार की सुबह जब वह शौच के लिए बधार में गया था। जहां पर वह पानी छूने के लिए आहर के पास गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह आहार में डूब गया।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

Vimlesh Ram

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

वहां मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख हो-हल्ला करना शुरू किया। जिसके बाद मृत किशोर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना उदवंतनगर थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular