Homeबिहारबक्सरबेटी के ससुराल से घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर...

बेटी के ससुराल से घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Kusum Devi इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

jay kumar

शहर के चंदवा मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

खबरे आपकी आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

जानकारी के अनुसार मृतका बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा गांव निवासी शिवजी सिंह की 50 वर्षीया पत्नी Kusum Devi कुसुम देवी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व वह नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड स्थित बंगला कॉलोनी में अपने बेटी के ससुराल घूमने आई थी।

Kusum Devi

पढ़ें- SP Vinay Tiwari मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में आये थे

आज सुबह जब वह अपनी बेटी के देवर के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच चंदवा मोड़ के समीप वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी। सर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आये। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक सर्जन डॉ.अरुण कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular