Tuesday, January 20, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आया पहला मामला

शाहपुर नगर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आया पहला मामला

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामलें मे पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह द्वारा शाहपुर अंचलाधिकारी से मिलकर मामले को अवगत कराया गया है।

Violation of code of conduct in Shahpur: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामलें मे पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह द्वारा शाहपुर अंचलाधिकारी से मिलकर मामले को अवगत कराया गया है।

  • हाइलाइट :-Violation of code of conduct in Shahpur
    • आदर्श आचार संहिता के दौरान नया चापाकल लगाए जाने की खुली पोल
    • कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा नया चापाकल उनकी जानकारी में नहीं है

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला सामने आया है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामलें मे शनिवार को पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह द्वारा शाहपुर अंचलाधिकारी से मिलकर मामले को अवगत कराया गया है।

इधर, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने बताया की उन्हे जानकारी मिली की नगर पंचायत के वार्ड संख्या -11 स्थित सरकारी भूमि पर नया चापाकल लगाया जा रहा है। निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा की शाहपुर थाना मोड़ से पूर्व साइड फल दुकान के समीप नया चापाकल लगाया जा रहा है। वही इस संदर्भ में नगर कार्यपालक पदाधिकारी से जानकारी लेने पर उनके द्वारा बताया गया की नया चापाकल उनकी जानकारी में नहीं लगाया जा रहा है।

Violation of code of conduct in Shahpur

वही उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह के निरीक्षण के दौरान ही मुख्य पार्षद के किसी समर्थक को लगा की इसका श्रेय पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह लेना चाहते है। समर्थक ने तुरंत मोबाइल से फ़ोटो निकाल व इसमे कैप्सन देकर व्हाटस एप ग्रुप पर शेयर कर दिया। मुख्य पार्षद के समर्थक को भले ही आदर्श आचार संहिता की पूरी जानकारी नहीं हो लेकीन उसके द्वारा वायरल फ़ोटो ने आदर्श आचार संहिता के दौरान नया चापाकल लगाए जाने की पोल खोल दी है। अब देखना है क्या यह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला बनता है। अगर हा तो क्या कारवाई होती है।

इधर, पूर्व उपमुख्य पार्षद ने बताया की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने को लेकर इसका संज्ञान अंचलाधिकारी को कराया गया है। अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मचारी से इसकी जांच कराने की बात कही गई एवं इस संबंध में एक आवेदन राजस्व कर्मचारी को दे देने की बात कही गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular