Homeआरा भोजपुरबिहियास्कूल में ही पुत्र ने कर दी पिता की पिटाई: पढ़़ाई की...

स्कूल में ही पुत्र ने कर दी पिता की पिटाई: पढ़़ाई की जानकारी लेने पहुचे थे

Bihiya School:पीड़ित ने शिक्षिका पत्नी पर सेवानिवृत शिक्षक के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप

  • पुत्र ने अपने पिता की स्कूल में बेल्ट व मुक्के से की पिटायी, पुलिस ने बचाया
  • बेटे की पढ़ाई में स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे थे पिता

खबरे आपकी आरा/बिहिया (जितेंद्र कुमार) बिहिया के एक स्कूल में अपने बेटे के पढ़़ाई में प्रोग्रेस की जानकारी लेने पहुचे पिता की उनके हीं बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लात-घूंसे और बेल्ट से पिटायी कर दी जिससे स्कूल में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही. बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने उसे छात्रों के प्रकोप से बचाया. घटना गुरूवार की दोपहर में बिहिया स्थित प्रायोगिक मिडिल स्कूल में घटित हुई.

Bihiya School:शिक्षिका पत्नी पर सेवानिवृत शिक्षक के साथ अवैध संबंध का आरोप

 Bihiya School

मामले को लेकर पीड़ित पिता द्वारा अपने पुत्र पर पिटायी करने और अपनी पत्नी पर उनके खिलाफ जान मारने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. दिये गये आवेदन में बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव निवासी धनंजय प्रसाद ने कहा है कि उनकी पत्नी उनके हीं गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है तथा उसका वहीं के एक सेवानिवृत शिक्षक के साथ अवैध संबंध है.

कहा है कि अवैध संबंध के कारण उनकी पत्नी व पुत्र उनसे अलग होकर बिहिया में किराये के मकान में रहते हैं तथा उनका पुत्र नौवीं कक्षा में बिहिया स्थित प्रायोगिक मिडिल स्कूल में पढ़ाई करता है. गुरूवार को वह अपने पुत्र के पढ़ाई की जानकारी लेने के लिए स्कूल में हेडमास्टर से बातचीत कर रहे थे तो उनका पुत्र अपने कई दोस्तों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें बेल्ट व लात-घूंसे से पिटायी करने लगा. बाद में पुलिस के आने पर उनकी जान बची. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी ने भी जान मारने की धमकी दी है. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular