Homeप्रसिद्ध व्यक्तिविशेश्वर ओझा लोगों के दिल और आत्मा में आज भी जीवंत है:...

विशेश्वर ओझा लोगों के दिल और आत्मा में आज भी जीवंत है: राकेश ओझा

Visheshwar Ojha in Shahpur: स्व. विशेश्वर ओझा की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई

भोजपुरी के मशहूर लोकगायकों ने गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

खबरे आपकी बिहार शाहपुर: विशेश्वर ओझा मरे नहीं वह लोगों के दिलों में आज भी जीवंत है। विशेश्वर ओझा हमेशा अपने लोगों के हक हुकूक के लिए लड़ते रहे। उक्त बातें उनके पुत्र राकेश विशेश्वर ओझा ने उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कही। भावुक होते हुए राकेश ओझा ने कहा कि फिलहाल यहां के प्रतिनिधत्व करने वाले अपने पुरखों के जमीन पर अपना आसरा बनाए हुए हैं। लेकिन यह किला बहुत दिनों तक रहने वाला नही। समाज को बांट कर राजनीति करने वाले की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती।

Visheshwar Ojha in Shahpur: स्मृति दिवस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शाहपुर में भाजपा के तत्कालीन उपाध्यक्ष स्वर्गीय विशेश्वर ओझा की छठवीं की स्मृति दिवस सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाहपुर के हाईस्कूल मैदान में किया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्मृति दिवस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग उमड़े और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी उपस्थित होकर स्वर्गीय ओझा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. विशेश्वर ओझा को सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाला व्यक्तित्व का धनी बतलाया। लोगों ने कहा कि विशेश्वर ओझा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी हमारे दिलो-दिमाग में तरोताजा है।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शिक्षाविद डा. ब्रह्मेश्वर मिश्रा उर्फ ददन मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि विशेश्वर एक नाम नही वो क्षेत्र के लिए पहचान भी है, जो लोगो के दिल और आत्मा में बसा है। मंच का संचालन विक्की तिवारी ने किया। वही दिव्यांगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में पूर्व जिप सदस्य नंदकुमार ओझा, प्रमोद ओझा, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, सत्यनारायण दुबे, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी दुर्गाचरण मिश्र, रिंकू तिवारी, मनोज ठाकुर,अंजनी तिवारी, मंटू दुबे, नन्हकू ओझा, छोटू शास्त्री, अरुण ओझा, संजय पांडे, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र मिश्र,जितेन्द्र चौबे, दिनेश सिंह, विवेक मिश्र माधव,सत्येंद्र ओझा, सुमन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में सौ लोगो ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

शाहपुर: भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा के छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शाहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आरा इकाई एवं पटना के प्रथमा ब्लड बैंक ने रक्तदान शिविर लगाया। स्थानीय लोगों ने रक्तदान के लिए बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों के लिए सभी तरह के उपाय किए गए थे। कोरोना गाइडलाइन के तहत रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान कराया गया। बताया गया कि करीब सौ से ज्यादा लोगों ने स्वेच्छा से आगे बढ़कर दोनों की रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया।

भोजपुरी लोक गायकों ने गायकी के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

शाहपुर: स्वर्गीय विशेश्वर ओझा के पुण्यतिथि स्मृति कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने-माने भोजपुरी लोकगीतों के गायकारो हिस्सा लिया। इस अवसर पर भोजपुरी सम्राट गायक विष्णु ओझा ने अपने गायन के माध्यम से स्वर्गीय विशेश्वर ओझा को विशेष तरह से श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक अशोक मिश्र व विनय तिवारी तथा शशि बावला ने भी अपने गायन के अनूठे अंदाज से स्वर्गीय ओझा श्रद्धांजलि दी।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular