Homeबिहारआरा भोजपुरविश्व हिंदू परिषद ने मनाया अपना 57 वां स्थापना दिवस

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अपना 57 वां स्थापना दिवस

Vishwa Hindu Parishad की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन की गई थी

jay kumar

खबरे आपकी आरा। विश्व हिंदू परिषद के 57 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक ओम प्रकाश अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में विभाग के सह मंत्री कमल किशोर पाठक, बजरंग दल के कार्यसमिति सदस्य विक्की गुप्ता, विशेष संपर्क प्रमुख सुनील की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया गया। स्थापना दिवस का मुख्य उद्देश्य अपने देश भर में संगठन का विस्तार करना। साथ ही साथ 2024 तक अपने संगठन का 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरे देश के सभी गांवों में प्रत्येक घर में कम से कम एक कार्यकर्ता का निर्माण करना तथा साथ ही साथ विभाग संघ संचालक ओम प्रकाश अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य क्या है। इन पर चर्चा की पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

उन्होंने बताया की 1964 में Vishwa Hindu Parishad विश्व हिंदू परिषद के स्थापना प्रातः स्मरणीय स्वामी चिन्मयानंद जी के आश्रम में की गई, जिसमें सर संघचालक गोलवलकर जी (गुरु जी), दादा साहब आपटे, पूज्य संत तुकड़ों जी महाराज, तथा परम पूज्य शंकराचार्य जी के द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को संदीपनी साधनालय आश्रम मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन की गई थी

पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के भोजपुर विभाग के सह मंत्री कमल किशोर पाठक ने अपने संगठन के उद्देश्यों को अपने कार्यकर्ताओं के बीच बताया और उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत का निर्माण किया जिसमें दुष्ट शक्तियों का अंत करते हुए सत्य का साथ दिया आज उसी प्रकार हमारा संगठन अखंड भारत का सपना अपने हाथों में लिए बैठा है। आने वाले दिनों में संगठन अपने इस लक्ष्य को भी जरूर पूरा करेगा आज भव्य रामलला मंदिर निर्माण हो रहा है। यह संगठन का एक पड़ाव है अभी हमारे संगठन को बहुत सारे कार्य करने हैं और हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर दिन रात अपने संगठन को बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में चंदन, अमित, राज पांडेय, विक्की, अवनीश, नारायण, प्रिंस, देवराज, मौजूद रहें।पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular