HomeNewsबिहारबिहार विधान परिषद् उप चुनाव को लेकर मतदान आज

बिहार विधान परिषद् उप चुनाव को लेकर मतदान आज

Voting Today: भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन को लेकर मतदान 12 मई (मंगलवार) को होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट: Voting Today
  • सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगी वोटिंग
  • उप चुनाव को लेकर भोजपुर और बक्सर में बनाए गये कुल 25 मतदान केन्द्र
  • 6086 वोटर करेंगे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

आरा। बिहार विधान परिषद् के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन, 2026 को लेकर मतदान 12 मई (मंगलवार) को होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिला निर्वाची पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उप चुनाव को लेकर भोजपुर और बक्सर में कुल 25 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Voting Today : उप चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में

जिसमें भोजपुर में 14 एवं बक्सर-11 मतदान केन्द्र है। दोनों जिलों में निर्वाचकों की संख्या कुल संख्या 6086 है। जिसमें पुरुष निर्वाचकों की संख्या- 2,832 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या-3,254 है। उप चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें कन्हैया प्रसाद, पिता-राधाचरण साह, (जदयू), सोनु कुमार राय (राजद), कन्हैया प्रसाद पिता-राम लायक महतो (निर्दलीय), निरंजन कुमार राय (निर्दलीय), मनोज कुमार उपाध्याय (निर्दलीय) एवं लालू प्रसाद यादव (निर्दलीय) है।

उप चुनाव को लेकर राजीव रौशन (भाप्रसे) सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार प्रेक्षक बनाए गए हैं। वही सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्रेया विजय चौधरी (अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर), कृष्ण कुमार उपाध्याय (अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो), संजीत कुमार, (अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर), अविनाश कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर) एवं राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव) है।

उप चुनाव को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसका दूरभाष संख्या-0612-2215611 है। निवार्ची पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना 14 मई (वृहस्पतिवार) की सुबह 8 बजे राजकीय कन्या+2 उच्च विद्यालय, आरा में होगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular