Homeबिहारआराभीषण गर्मी के बीच लू के कहर को ठेंगा दिखाएंगे आरा लोकसभा...

भीषण गर्मी के बीच लू के कहर को ठेंगा दिखाएंगे आरा लोकसभा के मतदाता

क्या आरा लोकसभा के मतदाता गर्मी को ठेंगा दिखाएंगे? यही सवाल सबसे बड़ा है। हालांकि वो तो कल शाम 6 बजे तक पता ही चल जाएगा, जब वोटिंग परसेंट जारी हो जाएंगे।

Voting in Ara Lok Sabha: क्या आरा लोकसभा के मतदाता गर्मी को ठेंगा दिखाएंगे? यही सवाल सबसे बड़ा है। हालांकि वो तो कल शाम 6 बजे तक पता ही चल जाएगा, जब वोटिंग परसेंट जारी हो जाएंगे।

  • हाइलाइट :- Voting in Ara Lok Sabha
    • एक जून को मतदाता की लहर चलेगी या लू का कहर बरपेगा?

आरा: बिहार की स्थिति गर्मी के कारण काफी दुरूह हो गई है। आसमान से बरसते आग के गोले ने 52 वर्षों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्या प्रचंड गर्मी को देखते मतदाता भी रिकॉर्ड वोट देते हैं या फिर कम मतदान का कोई नया रिकॉर्ड बनता है। एक जून को मतदाता की लहर चलेगी या लू का कहर बरपेगा?

वैसे पिछले छह चरणों के चुनाव में गर्म तापमान का प्रभाव पड़ा है। वोटिंग प्रतिशत अमूमन घटा ही, लेकिन कल यानि 1 जून को क्या आरा लोकसभा के मतदाता गर्मी को ठेंगा दिखाएंगे? यही सवाल सबसे बड़ा है। हालांकि वो तो कल शाम 6 बजे तक पता ही चल जाएगा, जब वोटिंग परसेंट जारी हो जाएंगे।

हाल ये है कि जिन सीटों पर आखिरी चरण में चुनाव होने हैं वहां सूर्य देव सबसे ज्यादा गरम हैं। ऊपर से सलाह ये दी जा रही है कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से तब तक नहीं निकलें जब तक बहुत जरूरी न हो। वोटिंग टाइम सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular